फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दुकान में बैठे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, तीन नामजद

Sun, 31 Aug 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाधाम क्षेत्र के अलीपुर जीता बाजार में शुक्रवार शाम चाय की दुकान पर बैठे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शीतला धाम निवासी अनूप कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रात करीब साढ़े सात बजे अलीपुर जीता स्थित एक चाय की दुकान में बैठा था। तभी तीन युवक आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर धारदार हथियार व कुल्हाड़ी से हमला कर सिर फोड़ दिया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने अलीपुर जीता के आर्यन प्रताप सिंह, ऋषि सिंह और कपिल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें