फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दोस्तों संग पार्टी कर रहे युवक की छत से गिरकर मौत

Sat, 28 Feb 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली मंझनपुर के नारा गांव में दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान छत से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के धाता के सुरजानपुर निवासी सूर्य प्रकाश (27) पुत्र श्रीप्रकाश दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वह दो दिन पहले ही घर लौटा था। बृहस्पतिवार की रात वह दोस्तों के साथ नारा गांव में एक पार्टी में शामिल होने गया था।
भाई ज्ञान प्रकाश ने बताया कि खाना खाने के बाद वह बाथरूम के लिए छत पर गया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्तों और परिजनों ने आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें