फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किशोरी को बंधक बनाकर दो माह से मनमानी कर रहा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की एक किशोरी को पड़ोसी गांव का युवक बंधक बनाकर दो महीने से उसके साथ मनमानी कर रहा है। रविवार को पीड़ित मां खोजबीन करते हुए बंधक बनाए गए स्थान पर पहुंची तो आरोपी व उसके पिता ने धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को महिला ने बताया कि पांच जून 2024 को पड़ोसी गांव का युवक उसकी 16 वर्षीय बेटी को अगवा कर ले गया। इसके बाद अपनी बाग में बंधक बना लिया। इस दौरान वह बेटी की खोजबीन करते हुए रविवार को वह बाग में बंधक बनी बेटी के पास पहुंची तो आरोपी युवक और उसके पिता ने धमकी देकर भगा दिया। आरोप लगाया कि वहां उसके साथ वह दुष्कर्म कर रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। करारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें