फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामी के फेर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मामी के फेर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के मलकिया गांव का मामला, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। इलाके के मलकिया गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे दीवानगी की बात सामने आ रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मलकिया निवासी अशरफअली (22) पुत्र असलम सऊदी में प्राइवेट नौकरी करता था। पखवाड़े भर पहले ही वह घर आया था। मां रेशमा बानो का कहना है कि मामी से अशरफ प्रेम करता था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगा दिया। अशरफ को फटकार भी लगाई गई। इन्हीं बंदिशों से तंग अशरफ ने मंगलवार दोपहर घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक को फंदे पर लटकता देख परिजन चीख पड़े। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें