फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अलीगढ़ से युवक कौशाम्बी बरात लेकर पहुंचा तो दुल्हन के घर लटका मिला ताला

Mon, 26 Jun 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ का एक युवक कौशाम्बी के फरेबी के झांसे में फंस गया। फरेबी ने शादी कराने के नाम पर 80 हजार रुपये उससे ठग लिए। रविवार को युवक जब बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा तो ताला लटका देख दंग रह गया। दिनभर इंतजार के बाद भी जब दुल्हन और उसके परिजनों का पता नहीं चला तो शाम को पीड़ित ने करारी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के एगलाश कोतवाली के मिर्जा बिस्मा गांव निवासी शिवकुमार चौधरी शटरिंग का काम करता है। उसका छोटा भाई धर्मवीर एक कॉलेज में सुपरवाइजर की नौकरी करता है। वहीं पर करारी थानाक्षेत्र के मीरापुर गांव का एक युवक कैंटीन में खाना बनाता है। धर्मवीर की युवक से दोस्ती हो गई।
युवक ने धर्मवीर को बताया कि वह कई लोगों की शादी करा चुका है। इस पर धर्मवीर ने अपने भाई शिवकुमार की शादी कराने के लिए युवक से कहा। युवक ने हफ्तेभर पहले मीरापुर गांव लाकर शिवकुमार को लड़की दिखाई। शादी के नाम पर शिवकुमार से 60 हजार नकद व 20 हजार का सामान ले लिया।
विज्ञापन

रविवार को शिवकुमार अपने पांच सगे संबंधियों के साथ बारात लेकर मीरापुर पहुंचा तो घर मे ताला लटका मिला। घर पर दुल्हन मिली और न ही उसके परिजन। फरेबी युवक भी मोबाइल बंद कर लापता हो गया। जानकारी करने पर मोहल्ले वालों ने भी कुछ बताने से इनकार कर दिया। दिनभर इंतजार करने के बाद जब दुल्हन व उसके परिजनों का कुछ पता नहीं चला तो शिवकुमार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें