जिले के 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1147 मरीजों ने उपचार कराया।
सीएमओ डॉ.सुष्पेंद्र कुमार के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ.एचपी मणि ने पीएचसी मूरतगंज, डॉ.केडी सिंह ने पीएचसी शाखा में लगे आरोग्य स्वास्थ्य मेले का औचक निरीक्षण किया। वहां पर मरीजों को मिल रहीं सुविधाओं का जायजा लिया। इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत भी की।
डिप्टी सीएमओ डॉ.एचपी मणि ने बताया कि आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 45 चिकित्साधिकारी व 117 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। विभिन्न रोगों से ग्रसित 1147 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें से नौ मरीज गंभीर थे, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। स्वास्थ्य मेले में 56 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए हैं।