फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आंधी के दौरान छत से गिरा युवक, मौत

Mon, 02 Jun 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा के कोरीपुर गांव में शनिवार शाम आई तेज आंधी के दौरान असंतुलित हुआ युवक झटके से छत से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर औपचारिकताएं पूरी कीं।
विज्ञापन

कोरीपुर निवासी 29 वर्षीय राकेश विश्वकर्मा खेती करता था। पत्नी मोनू देवी ने बताया कि शनिवार शाम वह अपनी बेटी दिया के साथ घर में मौजूद थी। पति राकेश जबकि छत पर सो रहे थे। अचानक आंधी आई तो उनकी नींद खुुल गई। वह चारपाई लेकर नीचे आने लगे।
अचानक झटका लगने से वह छत से नीचे आ गिरे। उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगीं। खून से लथपथ राकेश को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद मौत हो गई। उनकी मौत की खबर घर पहुंची तो पत्नी-बच्चे रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें