A young man fed up with harassment attempted suicide
- फोटो : KAUSHAMBI
ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान एक युवक ने शुक्रवार सुबह घर में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। युवक को आत्मघाती कदम उठाते देख पहुंचे परिजनों ने किसी तरह उसे फंदे से निकाला। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सैनी कोतवाली के धुमाई निवासी प्रभात (27) की शादी सात साल पहले अजुहा कस्बे की युवती से हुई है। शादी के बाद दंपती के दो बच्चे हुए। प्रभात का कहना है कि उसकी पत्नी व ससुर उसे ससुराल में रहने की जिद करते हैं।
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। प्रभात के मुताबिक मार्च में भी ससुराल वालों ने उसे पीटा था। इसके अलावा आए दिन धमकी दी जाती है। इसी से परेशान होकर उसने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर जान देने का फैसला कर लिया था। फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है।