फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो जख्मी

Mon, 26 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
नांदेमई गांव के समीप मार्ग हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के नांदेमई गांव के समीप रविवार शाम बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग जख्मी हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के टांडा निवासी 40 वर्षीय दिनेश कुमार रविवार शाम अजुहा बाजार गए थे। शाम को वापस लौटते समय करीब साढ़े छह बजे वह जैसे ही नांदेमई गांव के समीप पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश सहित दूसरी बाइक पर सवार टांडा निवासी अमित कुमार व फतेहपुर जनपद के असोथर नरैनी निवासी नीलेश कुमार जख्मी हो गए।
राहगीरों ने तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी इस्माइलपुर पहुंचाया और सूचना पुलिस को दी। चिकित्सकों ने परीक्षण कर दिनेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमित और नीलेश की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी होने पर सभी के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें