फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: करंट से झुलसकर युवक की गई जान

Sat, 02 Aug 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी के मीठेपुर सयारां गांव में शुक्रवार सुबह पंखे का प्लग लगाते समय एक युवक करंट से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद कानूनी औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन

मीठेपुर सयारां निवासी आबिद हसन का 36 वर्षीय बेटा आरिफ खेती करता था। चाचा बबलू ने बताया कि शुक्रवार सुबह आरिफ बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रहा था। इस बीच वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। कुछ देर बाद परिजन उसके कमरे में गए और झुलसकर तड़पता देखा तो उनके होश उड़ गए।
घर वालों ने किसी तरह उसे करंट से अलग किया और गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें