फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पूर्वा एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत

Mon, 21 Jul 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक मंगलेश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सैयदसरावां गांव के समीप शनिवार रात ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद कानूनी औपचारिकता पूरी की। क्षेत्र के बलीपुर टाटा निवासी 45 वर्षीय मंगलेश कुमार गुप्ता कानपुर में रहकर एक कंपनी में काम करते थे। बड़े भाई रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात वह कानपुर से पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

रविवार भोर सैयदसरावां गांव के समीप अचानक मंगलेश ट्रेन से गिर गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। सुबह कुछ लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। मृतक के पास रहे मोबाइल व आधार कार्ड के जरिये परिवार वालों को जानकारी दी गई तो रोते-बिलखते वह भी पहुंचे।
इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि ट्रेन से युवक कैसे गिरा, इस बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। परिजनों का कोई आरोप भी नहीं है। जांच की जा रही है।

मृतक मंगलेश की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें