सैनी कोतवाली के डोरमा गांव के मोड़ के समीप नेशनल हाईवे पर बुधवार रात करीब 9:30 बजे सड़क पार कर रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
डोरमा गांव के मोड़ के समीप एक युवक कानपुर प्रयागराज हाईवे पार कर रहा था। इस दौरान बेकाबू ट्रेलर ने टक्कर मार दी । जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी सिराथू ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडे ने बताया मृतक की उम्र 35 वर्ष के करीब है। सड़क पार करते समय ट्रेलर की टक्कर से उसकी मौत हो गई। मृतक की फोटो सोशल मीडिया में फोटो भेज कर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।