फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दाैरान माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गिरधरपुरगढ़ी गांव में घरेलू कलह से परेशान 39 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गिरधरपुरगढ़ी निवासी विजय प्रजापति (39) पुत्र झरी प्रजापति ने शुक्रवार शाम घरेलू विवाद से तंग आकर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए मंझनपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया लेकिन शनिवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही पत्नी फूलकली, पुत्र अनिल (18) और अजय (15) समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची कड़ाधाम थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें