फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रेलवे पटरी पर लेटकर युवक ने दी जान

Mon, 17 Nov 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम रेलवे पटरी पर लेटकर युवक ने जान दे दी। घटना करीब शाम छह बजे प्लेटफॉर्म नंबर–1 पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक कुछ देर तक प्लेटफॉर्म पर टहलता रहा और अचानक महानंदा एक्सप्रेस के नजदीक आते ही पटरी पर लेट गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन को लगभग 12 मिनट प्लेटफॉर्म पर रोकना पड़ा। वहीं, आरपीएफ कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
रेलवे कर्मचारियों ने शव के अवशेषों को ट्रैक से हटाकर महानंदा एक्सप्रेस को प्रयागराज की ओर रवाना किया। घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दे दी गई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतक ने नीली जींस और लाल रंग की शर्ट पहनी थी। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें