कोतवाली इलाके के एक गांव में सोमवार सुबह राशन लेने गई एक महिला को एक युवक ने पीट दिया। विरोध करने पर आरोपी ने गालीगलौज करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने महिलाओं संग सीओ कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
इलाके के एक गांव का युवक मजदूरी करता है। उसकी पत्नी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह गांव की सहकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद युवक ने उसे धक्का दे दिया। आरोप है कि महिला के विरोध करने पर उसने लात-घूंसों से पिटाई कर दी।
इस दौरान आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर लोगों को इकट्ठा देख आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकला। इसके बाद वह आधा दर्जन महिलाओं संग सीओ कार्यालय पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।