फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बुखार से पीड़ित महिला की मौत, परिजनाें ने किया अस्पताल में हंगामा

Wed, 29 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दनियालपुर गांव स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार सुबह बुखार से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के सैयदसरावां गांव के मजरा कूड़ापुर निवासी राजेश कुमार मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी उर्मिला देवी (36) को मंगलवार सुबह अचानक तेज बुखार आ गया। हालत बिगड़ने पर राजेश ने पत्नी को दनियालपुर के समीप मनौरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
राजेश के मुताबिक, स्टाफ नर्सों ने उर्मिला को इंजेक्शन लगाया जिसके थोड़ी ही देर बाद पत्नी की हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गईं। जब पति ने स्टाफ को बुलाकर हालत बताई तो उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पति का आरोप है कि अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। केवल दो स्टाफ नर्सें ही ड्यूटी पर थीं।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर आई पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। महिला की मौत से पति राजेश के अलावा उनकी बेटियां 14 वर्षीय रिया, 12 वर्षीय करिश्मा, 10 वर्षीय गुड़िया और दो बेटे आठ वर्षीय प्रियांशु व छह वर्षीय पीयूष रो रोकर बेहाल है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिला को तेज बुखार था। शरीर को गीले कपड़े से पोछने के लिए कहा गया। उपचार से पहले ही महिला की मौत हो गई। -राधे यादव, संचालक आस्था हॉस्पिटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें