मौनी आमावस्या को लेकर कड़ा धाम में चूना डालता कर्मचारी। स्रोत : मंदिर समिति
- फोटो : kishatwar news
मौनी अमावस्या पर्व को लेकर शनिवार की सुबह से ही घाट से लेकर मंदिर परिसर तक विशेष सफाई कराई गई।प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी है और भीड़ की निगरानी ड्रोन कैमरे से की होगी।
मंदिर समिति अध्यक्ष आत्मा प्रकाश पांडेय ने बताया कि मौनी अमावस्या के अवसर पर करीब 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए कालेश्वर और कुबरी घाटों पर एक बटालियन एसडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला के पास, नागाकुटि के पास और हनुमान घाट तिराहे पर वाहन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।