फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में फंदे से लटकती मिली कारोबारी की लाश

विज्ञापन
A trader's body was found hanging in a suspicious condition - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में फंदे से लटकती मिली कारोबारी की लाश
विज्ञापन

मंझनपुर कस्बे के नेहरू नगर मोहल्ले की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। स्थानीय कस्बे के नेहरू नगर मोहल्ले में फूफा के घर आए एक युवक का बुधवार सुबह संदिग्ध दशा में फंदे पर शव लटकता मिला। उसने खुदकुशी की या हत्या करके लाश लटकाई गई ? फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

लखनऊ के नाका हिंडोला थाना स्थित रानीगंज मोहल्ला निवासी अंकुर सैनी (24) पुत्र शिव कैलाश ने लोकनाथ प्रयागराज में दूध और मटर-पनीर की दुकान खोल रखी थी। उसके फूफा विनोद सैनी मंझनपुर के नेहरू नगर मोहल्ले में रहते हैं। मंगलवार को अंकुर फूफा के घर आया था। बताया जाता है कि बुधवार सुबह सोकर उठने के बाद वह भोर में टहल रहा था। इसी के बाद सात बजे के करीब घर के भीतर फांसी के फंदे से लटकती हुई उसकी लाश मिली। युवक के दोनों पैर जमीन पर छुए थे। कमर में खून लगा था। इससे मोहल्ले वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी एसएन पाठक ने फील्ड यूनिट व फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। लगभग चार घंटे बाद परिवार वाले भी लखनऊ से आ गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि परिवार की ओर से तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें