फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: टायर फटने से अनियंत्रित हुआ कंटेनर, हाईवे पर लगा जाम

Tue, 02 Jun 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कानपुर प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के केसरिया गांव के पास सड़क पर पलटा कंटेनर। संवाद - फोटो : हड़ताल के दौरान रुपईडीहा में ​स्थित आईसीपी के बाहर खड़े ट्रक।
विज्ञापन
प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राज पर केसरिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह टायर फटने से अनियंत्रित हुआ कंटेनर पलट गया। हादसे में चालक-खलासी बाल-बाल बच गए लेकिन हाईवे पर जाम लगने से आधा घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन

सूचना पर वहां पहुंची सैनी पुलिस व एनएचआई अधिकारियों ने क्रेन की मदद से कंटेनर हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई है। बताया कि फिरोजाबाद जनपद निवासी शैलेंद्र मंगलवार की सुबह लुधियाना पंजाब से रेडीमेड कपड़े लेकर कंटेनर से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। सैनिक कोतवाली के केसरिया गांव के समीप अचानक अगला टायर फटने से कंटेनर सड़क पर ही पलट गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडे ने बताया कि हादसे की सूचना चालक के माध्यम से गाड़ी मालिक को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें