कानपुर प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के केसरिया गांव के पास सड़क पर पलटा कंटेनर। संवाद
- फोटो : हड़ताल के दौरान रुपईडीहा में स्थित आईसीपी के बाहर खड़े ट्रक।
प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राज पर केसरिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह टायर फटने से अनियंत्रित हुआ कंटेनर पलट गया। हादसे में चालक-खलासी बाल-बाल बच गए लेकिन हाईवे पर जाम लगने से आधा घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन
सूचना पर वहां पहुंची सैनी पुलिस व एनएचआई अधिकारियों ने क्रेन की मदद से कंटेनर हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई है। बताया कि फिरोजाबाद जनपद निवासी शैलेंद्र मंगलवार की सुबह लुधियाना पंजाब से रेडीमेड कपड़े लेकर कंटेनर से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। सैनिक कोतवाली के केसरिया गांव के समीप अचानक अगला टायर फटने से कंटेनर सड़क पर ही पलट गया।