कड़ाधाम इलाके की एक किशोरी को शादी का झांसा देकर रिश्तेदार युवक बहला ले गया। पीड़ित मां ने बताया कि 10 मई की सुबह उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से गांव स्थित सहज जन सेवा केंद्र पैसा निकालने गई थी। घंटाें वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई।इस दौरान पता चला कि किशोरी के भाई का साला तीन रिश्तेदारों की मदद से शादी का झांसा देकर बहला ले गया है। आरोप है कि उलाहना देने पर बहू के मायके वालों ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत पर पुलिस ने सैनी कोतवाली के मटियारा निवासी संदीप कुमार, दयाराम, संतोष व दिलीप के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।