मृतक जितेन्द्र सिंह की फाइल फोटो।
वाराणसी से पीईटी की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की प्रयागराज के अल्लापुर आउटर के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
सरायअकिल कोतवाली के डाड़ी गांव के रामगोपाल सिंह ने बताया कि बेटा जितेंद्र सिंह शुक्रवार को पीईटी की परीक्षा देने वाराणसी गया था। शनिवार को परीक्षा देकर घर लौटते समय प्रयागराज के अल्लापुर के समीप आउटर के पास उसका पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे मौके पर ही जितेंद्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को गांव में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।