फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मां का इलाज करा घर लौट रहे फौजी पर हमला

Wed, 16 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल के तरना गांव के समीप शनिवार की शाम मां का इलाज कराकर घर लौट रहे फौजी पर कुछ लोगों ने हमला कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

अमिरसा निवासी शंकर गणेश पांडेय भारतीय थल सेना में हवलदार हैं। वह लेह लद्दाख में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर पहले वह छुट्टी पर घर आए।
शनिवार को 80 वर्षीय मां की तबीयत खराब हो गई। उनका इलाज कराने वह सरायअकिल के निजी अस्पताल गए थे। वापसी के समय जैसे ही वह तरना गांव के समीप पहुंचे थे तभी, बाइक सवार दो युवक आए और उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

उलाहना देने पर युवकों ने फौजी की पिटाई कर जख्मी कर दिया। शोरगुल सुनकर विपक्षी एक अन्य युवक भी कुछ देर बाद आ गया और उसने भी फौजी को पीटा। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष को बुलवाया गया है। निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें