फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार

Fri, 23 Jan 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पड़ोस में रहने वाले अधेड़ व्यक्ति ने अमरूद देने का लालच देकर सात साल की मासूम बालिका को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर स्थित अमरूद के बगीचे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को बच्ची के मेडिकल परीक्षण में घटना की पुष्टी के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी सात वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले में परचून की दुकान चलाने वाला एक अधेड़ पड़ोसी वहां पहुंचा। उसने बच्ची को अमरूद देने का झांसा दिया और उसे अपने साथ गांव के बाहर स्थित अमरूद के बगीचे में ले गया। वहां सुनसान जगह पाकर आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।
कुछ समय बाद रोती-बिलखती हालत में बालिका घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। मासूम की हालत देखकर परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची की हालत सामान्य है। चिकित्सकीय परीक्षण में यह सामने आया है कि आरोपी द्वारा बच्ची के साथ अश्लील हरकत की गई थी। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें