असरावल तिल्हापुर मार्ग पर सड़क जाम कर हंगामा करते पीड़ित परिजन। संवाद
भोजपुर निवासी शिव बहादुर का शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम गांव पहुंचा। मां और बहनों ने ग्रामीणों के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे राहगीरों की आवाजाही बाधित हो गई। सूचना पर लोधौर पुलिस चौकी, मखदूमपुर सहित थाने की फोर्स के साथ इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन जाम समाप्त कर शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। इस दौरान असरावल तिल्हापुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। संवाद
-
रक्षाबंधन पर करंट से हुई थी मझले बेटे की मौत
राजकली ने बताया कि उनके मझले बेटे विजय कुमार की भी एक साल पहले रक्षाबंधन की रात करंट लगने से मौत हो गई थी। वह बिजली बनाने के लिए उसे किसी ने खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया था। अगले दिन सुबह उसका शव खेत में बिजली के पोल के पास पड़ा मिला था। दो बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
असरावल तिल्हापुर मार्ग पर सड़क जाम कर हंगामा करते पीड़ित परिजन। संवाद