फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डॉक्टरों के पैनल ने किया युवती के शव का पोस्टमार्टम

Sat, 06 Sep 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरई बुजुर्ग गांव के बाहर भोला चौराहे के पास बृहस्पतिवार की शाम मिली किशोरी के शव का शुक्रवार की देर शाम दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई। देर शाम पोस्टमार्टम होने के कारण पुलिस अधिकारी रिपोर्ट की जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन

कड़ा धाम क्षेत्र की एक किशोरी मजदूरी का रुपये लेने साइकिल से बंशी का बाग गांव की ओर गई थी। शाम को उसका शव भोला चौराहे के पास पोल्ट्री फार्म के समीप झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में मिला था। शरीर पर चोट के निशान थे और पास ही उसकी साइकिल भी पड़ी मिली। शव मिलने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी।
परिजनों के मुताबिक, युवती घर से रुपये लेने निकली थी लेकिन देर शाम तक नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू हुई। उसी दौरान लाश मिलने की जानकारी मिली। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा। वहीं पोस्टमार्टम करने वाले एक डॉक्टरों ने रिपोर्ट पुलिस को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस की पांच अलग-अलग टीमों को संक्रिय कर दिया गया है। किशोरी की हत्या को लेकर हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही परिणाम सामने होगा। - राजेश कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें