फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विकास का नया आयाम, इन्क्यूबेशन सेंटर जनता को समर्पित

Mon, 02 Feb 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिले को खाद्य प्रसंस्करण और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 339.10 लाख रुपये की लागत से निर्मित कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण किया। ब्लॉक परिसर मंझनपुर में सरस हाट का शुभारंभ कर 20 स्वयं सहायता समूहों को दुकानों का आवंटन किया।
विज्ञापन




लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर जिले के किसानों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस सेंटर के माध्यम से स्थानीय स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।



उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सूक्ष्म खाद्य उद्योगों को तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध कराकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन




कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, निवर्तमान विधायक शीलता प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल व लाल बहादुर, उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के सदस्य जितेंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें