फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में बिछा सड़क और पुलों का जाल, मिला मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
A network of roads and bridges laid in Doaba, Medical College found - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर सूबे के लोक निर्माण राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर उपलब्धियां गिनाई। कहा कि भाजपा सरकार ने तीन वर्ष के कार्यकाल जिले में बड़े पैमाने पर सड़क, पुल व सरकारी भवनों का निर्माण कराया गया। 558.13 करोड़ की लागत से विभिन्न सड़कों का चौड़ीकरण व सृदृढ़ीकरण कराया गया। जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

57.96 करोड़ की लागत से विभिन्न मार्गों का नवनिर्माण कार्य कराया। अवस्थापना के क्षेत्र मं 3.83 करोड़ की लागत से मंझनपुर में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन, 50 लाख की लागत से अधिवक्ता चैंबर, 4.15 करोड़ की लागत से निरीक्षण भवन, जिले में सर्किट हाउस का निर्माण, 638.75 लाख की लागत से जनपद न्यायालय के प्रथम तल का निर्माण, सिराथू में शमशान घाट का जीर्णोद्धार, मनौरी, रोही, सयारा, सिराथू में ओवरब्रिज का निर्माण, पेयजल योजना के तहत 25.02 करोड़ की लागत से कोखराज उपरहार, अफजलपुरवारी, सौरई बुजुर्ग, अंधावा, दानपुर बरलहा में पानी टंकी का निर्माण कराया गया। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय, एडीआर सेंटर, ट्रामा सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद, टीबी क्लीनिक भवन समेत अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने के लिए आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री आरोग्य योजना, जेई एवं एईएस के प्रभावी रोकथाम, मिशन इंद्रधनुष, मुख्यमंत्री सुरक्षा कोष समेत कई स्वास्थ्य योजना संचालित की जा रही हैं। इस मौके पर विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, विधायक सिराथू शीतला प्रसाद, विधायक चायल संजय गुप्ता, डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ इंद्रसेन सिंह आदि विभागीय अधिकारी एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र चौधरी और विकास द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रति व्यक्ति आय व रोजगार में हुआ इजाफा
मंझनपुर। प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2014-15 में प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 42287 रुपए थी। तीन साल मौजूदा सरकार ने इसमें इजाफा दर्ज कराते हुए 70419 रुपए तक पहुंचा दिया है। इतना ही नहीं प्रथम एवं द्वितीय ग्राउंड सेरेमनी में 25 लाख करोड़ रुपए का निवेश कराते हुए 35 लाख लोगों को रोजगार से जोडने का काम प्रदेश सरकार ने किया, जो कि बड़ी उपलब्धि है।
कृषि व किसानों के लिए खोला खजाना
मंझनपुर। तीन साल में प्रदेश सरकार ने कृषि कार्य व किसानों पर दिल खोलकर धनराशि खर्च की है। प्रभारी मंत्री के मुताबिक सरकार ने जिले के 80 लाख की लागत से किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कराया गया। 1,28,213 कृषकों को पारदर्शी किसान सेवा का लाभ दिया गया। 2293 किसानों का ऋण माफ किया गया। 166799 किसानो को प्रधानमंत्री किसान सम्मा निधि से लाभान्वित किया गया।
64011 गरीबों के रोशन हुए घर
प्रदेश सरकार ने ऊर्जा के क्षेत्र में भी सराहनीय कदम उठाया है। इसके अंतर्गत सौभाग्य योजना से जिले के 64011 लोगों को विद्युत कनेक्शन, उजाला योजना के तहत 126716 एलईडी बल्ब का वितरण व 5590 ट्रांसफार्मरों का प्रत्यास्थापन किया गया।
पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने घर छोड़ा
सिराथू। सैनी कोतवाली के कमासिन निवासी राधेश्याम का कहना है कि सोमवार को उन्होंने अपने बेटे सुनील(14) को डांट दिया था। इसके बाद वह बिना बताए घर छोड़कर कहीं चला गया है। किशोर के इस कदम से परिजन परेशान हो रहे हैं। पीड़ित पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें