A neighbor's photo taken while sleeping
- फोटो : logo
पड़ोसी ने सोते वक्त युवती की खींची फोटो
पइंसा कोतवाली इलाके की घटना, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली इलाके की एक युवती की पड़ोसी ने सोते वक्त फोटो खींच ली। फिर उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पइंसा इलाके की एक युवती ने बताया कि दो दिन पहले वह आंगन में सो रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक ने अपनी छत से अस्त-व्यस्त कपड़ों में उसकी फोटो खींच ली। बाद में फोटो दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। नहीं मानने पर फोटो वायरल कर देने की धमकी दी। परेशान पीड़िता ने शनिवार को यह बात परिजनों से बताई तो उनके होश उड़ गए। आरोप है कि उलाहना देने पर युवक तथा उसके घर वालों ने युवती के परिवारीजनों को जानलेवा धमकी दी। इससे खफा पीड़िता ने शनिवार शाम आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। मामले में पइंसा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा।