पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के उजिहिनी आइमा गांव में बुधवार रात भाई से झगड़े के बाद एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
उजिहिनी आइमा गांव का भैया पुत्र सुल्ले किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। बताया जाता है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री महरीन का बुधवार रात खाना खाने को लेकर बड़े भाई सैफुद्दीन से झगड़ा हुआ था। इसी के बाद तैश में आकर महरीन अपने कमरे में गई और वहां फांसी के फंदे पर झूल गई। कुछ देर बाद महरीन को फंदे पर लटकता देख परिजनों की चीख निकल पड़ी। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।