फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के दम पर अपहरण कर किशोर को पीटा, लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के इछना गांव निवासी एक किशोर का रविवार शाम दुकान से घर जाते वक्त पड़ोसी दो युवकों ने तमंचे के दम पर अपहरण कर लिया। सुनसान स्थान पर ले जाकर उसे जबर्दस्ती शराब पिलाई। बेरहमी से पीटा और नकदी तथा मोबाइल भी लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। इछना गांव निवासी दीपू सिंह पुत्र भगौती सिंह सरायअकिल स्थित एक कपड़े की दुकान में नौकरी करता है। उसने बताया कि रविवार शाम वह दुकान का काम खत्म करके बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी दो युवकों ने लिफ्ट मांगी तो दीपू ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूर आगे बढ़ने पर इन युवकों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर दीपू को बीच में बैठा लिया।
विज्ञापन

फिर असलहे के दम पर उसको बसुहार गांव के समीप सुनसान स्थान पर ले गए। वहां जबर्दस्ती शराब पिलाई। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पिटाई की। इल्जाम है कि जेब में रहा दो हजार रुपया नगद व मोबाइल फोन भी लूट लिया। किसी तरह अपहर्ताओं के चंगुल से छूटे पीड़ित ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। सोमवार सुबह पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में सरायअकिल कोतवाली प्रभारी बालेश्वर प्रसाद त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उनको पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें