फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से अधेड़ की मौत, बेटा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से ग्रामीण की मौत, बेटा गंभीर
विज्ञापन

शनिवार की शाम सरायअकिल के चौपुरवा के समीप हुआ हादसा
सरायअकिल। कोतवाली के चौपुरवा गांव के समीप शनिवार की शाम वाहन का इंतजार कर रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने टक्कर मार दिया। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से जख्मी है। बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के मवई गांव निवासी मुकेश कुमार (45) की ससुराल क्षेत्र के ही चौपुरवा गांव में थी। शुक्रवार को वह अपने बेटे अंशू (5) के साथ ससुराल आया था। शाम को पिता-पुत्र घर जाने के लिए निकले। चौपुरवा गांव के बाहर दोनों वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सरायअकिल की तरफ से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने पिता-पुत्र को टक्कर मार दिया। हादसा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को इलाज के लिए भेजने की व्यवस्था करती, इससे पहले मुकेश की मौत हो चुकी थी। हादसे में अंशू को गंभीर चोट आई थी। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। उधर हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी सहित भाग निकला। मामले में पुलिस ने मुकेश के भाई महेंद्र की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें