फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सड़क हादसे में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जाठी गांव के साधन सहकारी समिति के सामने बुधवार की शाम सड़क पार कर रहे मजदूर को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के बाद पहुंचे परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नरेंद्र बारा निवासी बहोरी (50) गांव में रहकर मजदूरी करते थे। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे वह किसी काम से साधन सहकारी समिति की ओर गए थे। शाम को सड़क पार कर वह गांव की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह सड़क पर पहुंचे। इसी बीच कौशाम्बी थाने की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसी बीच मौका पाकर बाइक सवार सरायअकिल की ओर भाग गया। आवाज सुनकर आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बहोरी के परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे और घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया, जहां बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें