फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अशोक स्तंभ के पास लकड़बग्घा दिखा, ग्रामीण सहमे

Mon, 02 Nov 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कौशाम्बी में अशोक स्तंभ के लकड़बग्घा, फोटो स्रोत ग्रामीण - फोटो : samvad
विज्ञापन
कौशाम्बी क्षेत्र के कोसम इनाम गांव में रविवार सुबह अशोक स्तंभ के समीप लकड़बग्घा दिखाने से ग्रामीण सहम गए। ग्रामीणों को देखकर जंगली जानवर पास के किसी खेत में जाकर छिप गया। इसकी जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण अनिल कुमार और रोहित यादव, फूलचंद , पीतांबर आदि का कहना है कि इन दिनों किसान खेतों में फसलों की रखवाली के साथ बाजरे की कटाई और मिर्च की फसल की देखभाल कर रहे हैं। ऐसे में लकड़बग्घे की मौजूदगी किसानों के लिए बड़ा खतरा है।
वहीं, ऐतिहासिक अशोक स्तंभ को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक भी पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने जंगली जानवर की मौजूदगी को लेकर चिंता जताई है और वन विभाग से निगरानी और आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन


लकड़बग्घा जंगलों में रहने वाला प्राणी है। इनकी नस्ल लगभग विलुप्त हो गई है। ये कभी-कभी दिखाई दे जाते हैं। ग्रामीणों को यदि क्षति की आशंका है तो टीम भेज कर रेस्क्यू किया जाएगा।
विज्ञापन

राज कैथवाल, रेंजर कौशाम्बी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें