फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अधड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हिरासत में भयाहू व भतीजा

Fri, 10 Apr 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
खोजवापुर में अधेड़ की हत्या के बाद मौके पर मौजूद एसपी व अन्य पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
मलाक रेजमा गांव के मजरा खोजवापुर में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की घर के अंदर मौत हो गई। ग्रामीणों ने नाक, मुंह व गुप्तांग से रक्तस्राव देखा तो हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसपी, सीओ व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। भतीजे और भयाहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खोजवापुर निवासी अमरनाथ (55) अपने छोटे भाई की पत्नी धनपति और भतीजे सूरज बली के साथ गांव में रहते थे। वह अविवाहित थे। अमरनाथ बीते 15 दिनों से बीमार चल रहे थे। सुबह परिवार के लोगों ने इनकी मौत की जानकारी दी तो लोग घर की ओर पहुंचे। वहां शव से नाक, मुंह और गुप्तांग से रक्तस्राव हो रहा था। इसपर लोगों को हत्या का अंदेशा हुआ। पुलिस ने संदेह के आधार पर भतीजे व भाई की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
अधेड़ का शव घर के अंदर मृत अवस्था में मिला है। नाक, मुंह और गुप्तांगों से रक्तस्राव हो रहा था। संदेह के आधार पर भतीजे व भयाहू से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल बीमारी से मौत होने की बात सामने आ रही है। - सत्यनारायण प्रजापत, एसपी

खोजवापुर में अधेड़ की हत्या के बाद मौके पर मौजूद एसपी व अन्य पुलिस कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें