पिपरकुंडी गांव के बाहर जंगल में कब्र की तरह खोदा गया गड्ढा। संवाद
पिपरकुंडी गांव के बाहर सती तालाब के पास 15 दिनों में दूसरी बार कब्रनुमा गड्ढा खोदा मिला है। यह कब्र कौन और किस मकसद से खोद रहा है, यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
पिपरकुंडी गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सती तालाब है। सात जुलाई को कुछ लोग उधर गए तो कब्रनुमा गड्ढा खोदा दिखाई दिया। गड्ढे में फावड़ा और तसला पड़ा था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे को मिट्टी से पटवा दिया। शनिवार को सुबह कुछ लोगों ने फिर देखा कि कब्रनुमा गड्ढा खोदा गया है। ग्रामीणों की ओर से पुलिस को सूचना दे दी गई है। करारी पुलिस जांच कर रही है।