फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पिता के साथ यमुना में नहाने गई बालिका गहरे पानी में डूबी, मौत

Sun, 24 May 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पिपरी के उमरवल घाट पर नदी में डूबी बालिका का शव खोजते ग्रामीण। संवाद - फोटो : पेड़ पर लाल फीता बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। स्रोतः प्रशासन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के उमरवल गांव में रविवार सुबह पिता के साथ यमुना नदी में नहाने गई नौ वर्षीय बालिका की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाल डालकर बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सरायअकिल के इमलीगांव निवासी विनीत कुमार मिश्रा शनिवार को पत्नी और बेटी रोली के साथ अपनी बहन के घर उमरवल गांव गए थे। रविवार सुबह वह बेटी रोली और अन्य बच्चों के साथ यमुना नदी में नहाने पहुंचे। नहाते समय रोली अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।
पिता ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद मछुआरे और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद जाल डालकर बच्ची को बाहर निकाला गया। परिवार के लोग उसे सरायअकिल के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं थी। सूचना मिलने पर प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
अवैध बालू खनन से बने गहरे गड्ढे

घटना के बाद पिता विनीत मिश्रा और मौजूद ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि उमरवल घाट पर बालू के अवैध खनन के चलते नदी में कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। मशीनों से खनन के कारण कहीं कम तो कहीं अत्यधिक गहराई हो गई है। लोगों का कहना है कि इन्हीं गड्ढों में डूबने से बालिका की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें