सिराथू कस्बे के ब्लॉक मोड़ के पास खराब होकर रोड में खड़ा ट्राला संवाद
ब्लाॅक मोड़ के पास शुक्रवार रात रायबरेली से मध्य प्रदेश के सतना कूड़ा लेकर जा रहा एक ट्रेलर बीच रोड पर खराब हो गया। इससे दिन भर राहगीरों को जाम की समस्या से जुझना पड़ा। लोगों ने बताया नगर के बाहर से होकर बने बाईपास पर सांकेतिक बोर्ड ना होने के चलते बड़े वाहन बाजार के अंदर होकर निकलते हैं, जिससे जाम की समस्या होने के साथ हादसे का भय बना रहता है।
नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुष्पेंद्र केसरवानी ने बताया प्रशासन की लापरवाही से लोगों को परेशान होना पड़ता है। एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने बताया नगर के भीतर बड़े वाहनों को रोकने के लिए बने बाईपास मार्ग पर सांकेतिक बोर्ड लगाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र भेजा जाएगा।