फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम अकाउंट बनाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
A fraudster was arrested by creating a Paytm account - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
- मोबाइल व एटीएम कार्ड का नंबर हासिल कर खाते से साढ़े चार लाख उड़ाए
विज्ञापन

- ठगी के रुपये से खरीदी ढाई लाख की बाइक बरामद, दोनों आरोपी कानपुर के
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर (कौशाम्बी)। बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल और एटीएम कार्ड का नंबर हासिल करने के बाद पेटीएम अकाउंट बनाकर लाखों की ठगी करने वाले एक बदमाश को मंगलवार सुबह साइबर सेल तथा सैनी कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। ठगी के रुपयों से खरीदी गई ढाई लाख कीमत की बाइक भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है। दोनों आरोपी कानपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे के दिनेश कुमार सिंह रेलवे में गार्ड हैं। इन दिनों उनकी तैनाती कानपुर में है। वह वहीं किराए का कमरा लेकर रहते हैं। गार्ड की मानें तो कानपुर के ही दो युवक अक्सर उसके यहां आया-जाया करते थे। दिसंबर 2019 में इन युवकों ने चोरी से बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और एटीएम कार्ड का नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद पेटीएम अकाउंट बनाकर साढ़े चार लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। बैंक शाखा पहुंचने पर पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई तो उसने पिछले माह अज्ञात के खिलाफ सैनी कोतवाली में केस दर्ज कराया। एसपी अभिनंदन ने प्रकरण की जांच साइबर सेल को सौंप दी। साइबर सेल प्रभारी पवन त्रिवेदी ने बताया कि रुपये अनिल पुत्र फूलचंद्र निवासी छोटी धन्नी थाना कोखराज, हाल पता जूही खुर्द थाना जूही जिला कानपुर ने अपने खाते में ट्रांसफर किए थे। अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस काम में उसकी मदद करने वाले एनीस पुत्र अशोक निवासी जूही खुर्द की तलाश की जा रही है। मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी ने ठगी गई रकम से ढाई लाख रुपये कीमत की बाइक खरीदी थी, जिसे बरामद कर लिया गया है। फरार अभियुक्त की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें