फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संदिग्ध परिस्थिति में छप्पर में लगी आग, गृहस्थी राख

Fri, 02 Jan 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गोविंदपुर गोरियों गांव में रंगीलाल के घर में आग लगने के बाद हुए नुकसान का आकलन करते लेखपाल
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के गोविंद पुर गोरियों गांव में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में घर के बाहर छप्पर में आग लग गई। इससे अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित 50 हजार की गृहस्थी राख हो गई। हालांकि अंदर सो रहे लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से घंटेभर के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर पड़ोसी पर आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।
गोविंदपुर गांव का मजदूर गोरे लाल पुत्र रंगीलाल परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। रात करीब एक बजे अचानक छप्पर में आग लग गई। लघु शंका के लिए बाहर निकले रंगलाल ने देखा तो होश उड़ गए।
विज्ञापन

इस दौरान शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग से छप्पर में रखी गृहस्थी राख हो गई। गनीमत रही कि समय पर नींद खुलने पर रंगलाल ने परिवार को बाहर निकाला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी पर रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाया है। लेखपाल वहाज खान ने नुकसान का आकलन कर मुआवजे के लिए रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें