फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तेज आंधी के बीच गांव में भीषण आग, 12 घर जलकर राख

Thu, 14 May 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
तरसौरा गांव में आग लगने के बाद लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
क्षेत्र के तरसौरा गांव में मंगलवार शाम तेज आंधी के दौरान लगी भीषण आग ने 12 परिवारों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग में एक भैंस की जलकर मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सभी परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार आग की शुरुआत शिवबालक पुत्र मसूरियादीन के घर से हुई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ गए।
देखते ही देखते सुखदेव, कलावती, नोखेलाल, गोरेलाल, पिंटू, फूला देवी, सेठलाल, इंदल, बीरेंद्र, लक्ष्मण और प्रेम समेत कई परिवारों के घर धू-धू कर जलने लगे। ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप और हैंडपंप के सहारे आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड को रास्ते में पेड़ गिरने से दिक्कत, ग्रामीणों में नाराजगी
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं, लेकिन हिसामपुर परसखी गांव के पास सड़क पर पेड़ गिर जाने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों ने पेड़ की डालियां काटकर रास्ता साफ कराया, जिसके बाद दमकल मौके पर पहुंच सकी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि टीम समय से पहुंचती तो नुकसान कम हो सकता था।
लाखों का नुकसान, प्रशासन ने दिया मदद का आश्वासन
आग से घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई और अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने प्रति परिवार 50 हजार से 1 लाख रुपये तक नुकसान का अनुमान लगाया है।
सूचना पर एसडीएम सिराथू योगेंद्र कुमार गौड़, तहसीलदार सत्येंद्र तिवारी और कोखराज थाना अध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

तरसौरा गांव में आग लगने के बाद लगी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : 1

तरसौरा गांव में आग लगने के बाद लगी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें