सदर कोतवाली के बंबुरा निवासी गुलाब (50) किसान हैं। दो दिन पहले वह खेत की सिंचाई करने के लिए गांव के एक व्यक्ति के सबमर्सिबल पर गए थे। सबमर्सिबल मालिक ने कुत्ता पाल रखा है। आरोप है कि उनको देखते ही कुत्ते ने किसान का मुंह नोच लिया। आरोप है कि घटना को लेकर गुलाब की पत्नी मदद मांगने गई तो उसे भगा दिया। पीड़ित ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर कुत्ते के मालिक पर कार्रवाई की मांग की है।