घायल पिंटू के साथ लहूलुहान पित बैजनाथ। संवाद
संदीपनघाट कोतवाली के उमरछा गांव में बुधवार शाम मामूली विवाद में आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटकर परिवार को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पीड़ितों की जान बचाई। घायलों ने महिला समेत 11 आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कराने के बाद जांच शुरू कर दी।
उमरछा गांव निवासी पिंटू ने बताया कि बुधवार शाम वह घर के पास दुकान पर सामान ले रहा था। इसी दौरान पड़ोसी साथियों संग पहुंचा और कहने लगा कि तुम्हारी भयाहू ने उसे हैंडपंप की मोटर और केबल को जलाने का आरोप लगाया है। इसी बात का विरोध करने पर आरोपियों ने उसका सिर फोड़ दिया।
बीचबचाव करने पहुंची पत्नी पुष्पा, भाई सिंटू, भयाहू लालमनी और पिता बैजनाथ को भी लहूलुहान कर दिया। सूचना पाकर आई डायल 112 पुलिस ने किसी तरह उनकी जान बचाई। घायल पिंटू की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत 11 आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।