परिवहन निगम भरवारी से लखनऊ के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है। मंझनपुर डिपो ने प्रस्तावित रूट की जांच शुरू कर दी है। योजना के अनुसार, बस सुबह भरवारी से मंझनपुर होते हुए लखनऊ के आलमबाग डिपो जाएगी।
सेवा शुरू होने के बाद भरवारी से लखनऊ के लिए यह पहली सीधी रोडवेज बस सेवा होगी। मंझनपुर डिपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि जिले से लखनऊ के लिए सामान्य बस सेवा शुरू करने की तैयारी है।
फिलहाल रूट की जांच की जा रही है। बस संचालन की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
मार्ग निर्धारित होने के बाद तकनीकी टीम को रूट मैप तैयार करने के लिए भेजा जाएगा। इसके आधार पर ईटीआईएम मशीन से निर्धारित किराये के टिकट जारी किए जा सकेंगे।