फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश

विज्ञापन
suicide at railway track
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के कुसवां गांव स्थित रेलवे फाटक के समीप गुरुवार सुबह ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। उसने खुदकुशी की अथवा हादसे का शिकार हुआ ? फिलहाल यह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन


पिपरी इलाके के कसेंदा गांव का अर्जुन पासी मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि उसके 18 वर्षीय बेटे मुकेश की मानसिक हालत इधर बीच कम सही चल रही थी। अक्सर की तरह बुधवार रात भी मुकेश किसी को कुछ बताए बिना घर से निकल गया। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच गुरुवार सुबह कुसवां में रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों का कहना है कि युवक हादसे का शिकार हुआ होगा अथवा खुदकुशी की होगी। किसी से इतनी दुश्मनी नहीं है कि कोई हत्या करके लाश ट्रैक पर फेंके। 

तमंचे की बट से युवक को पीटा
पिपरी के मखऊपुर गांव का कुलदीप सेन तिल्हापुर मोड़ स्थित एक दुकान में काम करता है। गुरुवार सुबह वह काम करने के लिए दुकान जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी युवक ने चार साथियों संग मिलकर उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए तमंचे की बट से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें