फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 15 जुलाई को दो केंद्रों पर लगेगा पुस्तक मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से निर्धारित प्रामाणिक पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 15 जुलाई को कौशाम्बी के दो विद्यालयों में पुस्तक मेला (पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर) आयोजित किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक एलबी मौर्या ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी माध्यमिक विद्यालयों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कड़ा और एसएसवी इंटर कॉलेज सैनी सिराथू को पुस्तक मेले का आयोजन स्थल बनाया गया है। डीआईओएस ने परिषद के अधिकृत पुस्तक वितरकों को निर्देशित किया है कि सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक एनसीईआरटी और परिषद स्वीकृत पाठ्यपुस्तकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखें। निर्धारित मूल्य सूची के अनुसार ही किताबों की बिक्री की जाए। किसी भी दशा में गाइड, कुंजी व अनाधिकृत पुस्तकों की बिक्री नहीं होगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें