फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मां शीतला धाम में श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन

विज्ञापन
आषाढ़ माह के दूसरे सोमवार को मां शीतला के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र स्थित 51 शक्तिपीठ मां शीतला धाम में आषाढ़ माह के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में दर्शन-पूजन किया। सोमवार तड़के ही श्रद्धालुओं ने गंगा के विभिन्न घाटों पर स्नान-दान कर मां शीतला के दरबार में हाजिरी लगाई। मां शीतला धाम में प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर और कानपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और मंदिर प्रबंध समिति जुटी रही। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पंडा ने बताया कि आषाढ़ माह के दूसरे सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। कड़ाधाम थाना प्रभारी विनीत सिंह पुलिस बल के साथ पूरे मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें