फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : दबंग के आरोपी 95 वर्षीय बुजुर्ग की 12 घंटे बाद सदमें से मौत, बेगुनाही साबित करने के लिए चारपाई पर

Wed, 29 Oct 2025 05:35 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

चायल तहसील के मखऊपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर 95 वर्षीय बुजुर्ग मंगलवार रात सदमे से मौत हो गई। पट्टीदारों ने उन्हें दबंग बताकर पुलिस व प्रशासन को शिकायत करने के बाद परिजनों ने बुजुर्ग को चारपाई पर लिटाकर मंगलवार को तहसील पहुंचाया था। घर लौटने के 12 घंटे बाद बुजुर्ग की मौत हो गईं। 
विज्ञापन
बुजुर्ग को खाट पर लादकर तहसील ले जाते घरवाले। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चायल तहसील के मखऊपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर 95 वर्षीय बुजुर्ग मंगलवार रात सदमे से मौत हो गई। पट्टीदारों ने उन्हें दबंग बताकर पुलिस व प्रशासन को शिकायत करने के बाद परिजनों ने बुजुर्ग को चारपाई पर लिटाकर मंगलवार को तहसील पहुंचाया था। घर लौटने के 12 घंटे बाद बुजुर्ग की मौत हो गईं। 

विज्ञापन


पिपरी कोतवाली के मखऊपुर गांव निवासी करन सिंह के मुताबिक वह अपनी भूमिधरी जमीन पर मकान निर्माण करा रहे हैं। पट्टीदारों ने उनके 95 वर्षीय बुजुर्ग पिता जगपत पर दबंगई के बल पर भूमि कब्जा करने का आरोप लगाते हुए थाना समाधान दिवस, चकबंदी विभाग व एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने दो दिन पहले बेटे करन सिंह को चायल चौकी में बैठा लिया था। इसी बात से नाराज होकर बुजुर्ग पिता को मंगलवार दोपहर चारपाई पर लिटाकर एसडीएम कार्यालय पहुंचाया।

एसडीएम अरुण कुमार के अनुपस्थित होने पर पेशकार ने फोन से सूचना दी। एसडीएम ने नायब तहसीलदार सौरभ सिंह, संजय कुमार, चकबंदी व राजस्व विभाग के लेखपालों की टीम को जांच के लिए गांव भेजा। जिसके बाद परिजन बुजुर्ग को लेकर घर लौट आए। लेकिन रात में ही उनकी हालत बिगड़ गई और देर रात मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें