फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भरवारी में बनेगा 350 मीटर लंबा रेलवे पुल, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
भरवारी रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज बनाए जाने के लिए नाप जोख करते रेलवे कर्मचारी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
भरवारी रेलवे फाटक बंद होने से रोजाना जाम झेल रहे लोगों को राहत मिलने वाली है। यहां 350 मीटर लंबा और 19.5 मीटर चौड़ा रेलवे पुल बनने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए बृहस्पतिवार को रेलवे व लोनिवि के अफसरों ने निरीक्षण किया। यह भी मूल्यांकन किया कि कितने मकान निर्माण के दौरान जद में आएंगे। अफसरों का दावा है कि एनओसी मिलने ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बसे भरवारी कस्बे में अक्सर फाटक बंद होने से जाम लग जाता है। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग में भरवारी स्टेशन से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों के लेट-लतीफी के पीछे फाटक का बंद होना व जाम लगना रहता है। यहां कई बार ओवर ब्रिज बनाने की मांग उठाई गई।
नतीजतन बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने के लिए लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश गोयल रेलवे के परिचालन विभाग के अफसरों के साथ पहुंचे। सहायक अभियंता ने बताया कि फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कराए जाने को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया है। इसमें तय किया गया कि फाटक से दोनों ओर पुरानी बाजार व नई बाजार की तरफ पुल की लंबाई 350 मीटर होगी। जबकि ब्रिज की चौड़ा 19.5 मीटर व ऊंचाई सात मीटर होगी।
विज्ञापन

बताया कि रेलवे के अफसरों के साथ निरीक्षण कर डीएम को सर्वे रिपोर्ट भेजी जाएगी। उनसे एनओसी मिलने के बाद टेंडर की प्रकिया शुरू की जाएगी। सहायक अभियंता ने यह भी बताया कि चार माह बाद ही ही कोई कार्य शुरू किया जा सकेगा। रेलवे प्रयागराज के सहायक मंडल अभियंता आनंद प्रकाश पांडेय ने बताया कि संभावित ओवरब्रिज निर्माण में 10 मीटर सर्विस रोड और नाली का भी निर्माण कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान लोनिवि के जेई दीपक कुमार, रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आशुतोष यादव, ब्रह्म प्रकाश पांडेय, भरवारी रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीएम यादव व आरपीएफ चौकी के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें