फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से क्षुब्ध युवक ने खाया जहर, कोहराम

विज्ञापन
eating poison in police station
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव में सोमवार शाम घरेलू कलह से आजिज एक युवक ने कीटनाशक खा लिया। प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है।

विज्ञापन


महमूदपुर गांव निवासी दीपू (20) पुत्र बग्गा लोडर वाहन चालक था। इधर बीच काफी दिनों से उसकी घर वालों से तल्खी चल रही थी।  सोमवार की शाम भी उसका परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रोज-रोज के झगड़े से परेशान दीपू नाराज होकर कमरे में चला गया और वहां रखा कीटनाशक दवा खा लिया। इससे थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ती देख परिजनों के होश उड़ गए। आननफानन परिजन उसे लेकर पास के निजी अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे लेकर प्रयागराज पहुंचे और निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें